Search

September 5, 2026 9:41 pm

सात विद्यालयों के एमडीएम का सोशल ऑडिट, कमियां दूर करने के निर्देश

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ । प्रखंड सभागार में शनिवार को बीपीओ अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सात विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) का सत्र 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट, जांच एवं सुनवाई हुई। इस दौरान विद्यालयवार एमडीएम संचालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। सुनवाई में पीएस बरमशिया, यूएमएस एवं यूपीएस अंबाडीहा-मोहली टोला, कन्या मध्य विद्यालय समेत अन्य संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रत्येक विद्यालय से जुड़े ऑडिट बिंदुओं पर जानकारी ली और एमडीएम योजना के संचालन में पाई गई कमियों पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय परिसर में एमडीएम योजना का लोगो लगाने, हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा एलपीजी के माध्यम से मध्याह्न भोजन तैयार कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं, जर्जर विद्यालय भवनों को चिह्नित कर सूची तैयार करने और इसकी जानकारी संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराने को कहा गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापकों, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने एमडीएम संचालन से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
अधिकारियों ने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य योजना के संचालन में पारदर्शिता लाने और सामने आई कमियों को दूर करना है। सभी विद्यालय निर्धारित मानकों का पालन करते हुए एमडीएम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को योजना का बेहतर और नियमित लाभ मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!