Search

May 16, 2026 11:46 am

व्यय पर्यवेक्षक ने पाकुड़ जिला अंतर्गत विभिन्न चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण।

प्रशांत मंडल

01 राजमहल लोकसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक श्रीधर गडेला ने विभिन्न चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षक ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर चेकपोस्ट, हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत चौड़ामोड़ चेकपोस्ट, पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत कशीला मोड़ चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षक ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता, सुरक्षा आदि विषयों पर पदाधिकारियों से कई जानकारियां ली। उन्होंने सुरक्षा और विधि व्यवस्था से संबंधित कई जरूरी निर्देश उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को दिये। इसके अलावा व्यय पर्यवेक्षक ने पाकुड़ परिसदन सभागार में व्यय कोषांग के लेखा टीम के साथ बैठक की एवं सैडो रजिस्टर को विधिवत भरने का निर्देश दिया।

img 20240523 wa00128673782519776982435

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!