Search

October 21, 2026 8:21 am

बड़े-बड़े वादे कर मुकर गए विजय हांसदा,दस सालों में जनता का कोई विकास होता दिखा नही, पूर्व अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन।

राजकुमार भगत

पाकुड़ : राजमहल लोकसभा क्षेत्र का मुकाबला काफी कठिन हो गया है।लगता तो है अब मुकाबला त्रिकोणीय होगा, क्योंकि इस बार लोबिन एक-एक कर विजय की विजय किला में सेंध मार रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम चुनावी कार्यलय में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गेमीलिना सोरेन, पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजिकुल आलम, जंतु मुर्मू, मार्क बास्की, मुखिया जंतु सोरेन के साथ विशेष बैठक कर लोबिन की हाथ मजबूत करने की संकल्प ली। बैठक में हाजिकुल आलम ने कहा कि इसबार राजमहल लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में कैंची छाप पर वोट डालने का अनुरोध करना है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन ने कहा 10 वर्षो से जनता को विजय हांसदा ने बेकूफ़ बनाया है। बस बहुत हो गया अब और नहीं चलेगा। बड़े-बड़े वादे की पर कुछ ना कर सके।इन नेताओं ने क्या समझ रखा है भोली भाली जनता को बेवकूफ बनते रहेंगे। इसबार लोबिन हेम्ब्रम का लहर चल चुका है। लोबिन हेम्ब्रम इसबार रुकेगा नही और झुकेगा नहीं। राजमहल लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम एवं भाजपा में टक्कर होगा। लोबिन की जीत दर्ज होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!