Search

May 16, 2026 10:52 am

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

सुदीप कुमार त्रिवेदी

बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी सिद्धार्थ नगर में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया तथा विश्व शांति को लेकर भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना किया। माल्यार्पण के मौके पर हिसाबी राय, सुशील साहा, अर्चना पौद्दार, मुरारी मंडल, रूपेश राम, सोहन मंडल, अमित साहा, मिथलेश मंडल श्याम पौद्दार मौजूद थे। इस अवसर पर निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने समाज को नई दिशा दी आगे उन्होंने कहा कि भारत वर्ष देवी-देवताओं व महापुरुषों की जन्म स्थली है। धर्म के प्रति आस्था व गुरुओं के बताए मार्ग ने ही भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च स्थान मिला। इसी प्रकार भगवान बुद्ध ने भी सामाजिक बुराइयों व छुआछूत की भावना को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा को ही वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है तथा इसी दिन बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में ईसा पूर्व 553 को हुआ था। इसी 528 ईसा पूर्व उन्होंने बोधगया में पीपल के नीचे सत्य को जाना था और इसी दिन में 1807 ईशा पूर्व 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को कुशीनगर में अलविदा कह गए आगे उन्होंने कि बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ लोग मनाते हैं।बुध पूर्णिमा का पर्व बुद्ध के आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।यह दिन सभी का को शांति का संदेश देता है।

img 20240523 wa0019610807725286736671

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!