Search

September 28, 2026 8:47 pm

रोजगार कैंप में 12 युवाओं का चयन, पांच शॉर्टलिस्ट, 260 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया।

पाकुड़। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में सोमवार को आयोजित भर्ती-सह-निबंधन कैंप में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों ने भाग लिया। विभिन्न पदों पर उपलब्ध 260 रिक्तियों के लिए हुई चयन प्रक्रिया में 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि पांच को शॉर्टलिस्ट किया गया। सिक्योरिटी गार्ड, एसएलवी, एसएस, सीनियर असिस्टेंट और एबीडीई समेत अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान 24 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन भी कराया गया। जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं को आईटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसेलिंग और रोजगार मेलों सहित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगे भी भर्ती कैंप और रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।

img 20260928 wa00727227134115413396912
img 20260928 wa00713690533193601456184

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!