Search

May 16, 2026 9:57 am

काँग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रत्याशी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

I.N.D.I.A गठबंधन राजमहल संसदीय प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान कांग्रेस पार्टी पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों तथा गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जैसे पंचायत झिकरहाटी पूर्बी के चांनडीटोला, जामताला, पातालपुर, काकोरबोना, उदयनारायणपुर, काकोरबोना ब्रिज, देवताला और कांग्रेसी के बीच श्री कुमार सरकार, मानसारुल हक , कृष्णा यादव, सेलिम हुसैन ने अपने संबोधन में कांग्रेस की घोषणा पत्र की जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 5 न्याय एवं 25 गारंटी की जो वायदा किया है कि जैसे ही केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है सर्वप्रथम महिला न्याय में गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाली महिला को प्रति माह 8500रुपए उसके खाते में डाल दिया जायेगा,शिक्षित ग्रेजुवेट को एक लाख रुपए दिया जायेगा,शिक्षित बेरोजगारों को केंद्र के विभागों में पड़े खाली स्थानों को 30 लाख नौकरियां दी जाएगी,किसानो को MSP लागू कर सरकारी दर में किसानो का अनाज खरीदी जाएगी और किसानो ऋण माफ किया जायेगा,मजदूरों को न्योन्तम मजदूरी 400रुपए कर दिया जायेगा और पांचवा न्याय हिस्सेदारी दी जाएगी।राहुल गांधी जी जो कहता है वह पूरा करता है।आज देखा जाए तो इस घोषणा पत्र से मोदी जी बौखला गए हैं इसलिए अपने संबोधन में धार्मिक कट्टरपंथी उन्माद फैला रहे हैं और अपने भाषण हिंदू मुस्लिम करने लगें हैं।मोदी जी जनता आप से पूछ रही है कि आपने 2014 से लेकर 2024 जितने भी वायदा की थी वह आज तक पूरा नहीं हुआ। न ही मंहगाई कम हुई और न ही नौकरियां मिली।भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मीडिया के मार्फत यह भी खबर मिल रही है कि अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो बाबा भीम राव ambedkar ji ka संविधान ही बदल देंगे।केंद्र की भाजपा सरकार 2024 का लोक सभा चुनाव में हार देख रही है इसीलिए विपक्ष के नेताओ पर ED,CBI एवं IT के द्वारा सम्मन जारी कर बिना सबूत के गिरफ्तार की जा रही है।मोदी सरकार एन केन पर करेन कर जितना चाहती है।आप सभी इस क्षेत्र के जानताओं से अपील है संविधान और लोकतंत्र को बचाने हेतु इंडिया गठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा का चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, रामविलास महतो, आसरफुल शेख, टीपू शेख ,सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम आदि थें।

img 20240523 wa00474810696318169534141

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!