Search

September 5, 2026 6:29 pm

उपायुक्त ने शिक्षक दिवस पर जिले के सभी शिक्षकों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।।

पाकुड़। भारत के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से और बेहतर एवं समर्पित प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने तथा उन्हें एक जिम्मेदार एवं सक्षम नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही जिले एवं देश का उज्ज्वल भविष्य है। इसलिए सभी शिक्षक पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ बच्चों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!