Search

May 10, 2026 2:40 am

स्कूली बच्चों ने मतदान केंद्र में सहयोग करने की जताई इच्छा

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत स्कूली बच्चों ने आसन्न लोकसभा चुनाव के मतदान दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों में सहयोग करने की इच्छा जताई है इसको लेकर शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमे बीडीओ टुडू दिलीप , बीईईओ रफीक आलम सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे । बीईईओ ने बैठक में सभी बच्चों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया तथा इस कार्य के लिए प्रेरित बच्चों का हौसला अफजाई किया। बीडीओ ने कहा कि यह पहला मौका है कि बच्चे भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं व स्वेच्छा से सहयोग की भावना रखते हैं। देश के पर्व में सभी वर्गों को हिस्सेदारी लेने का हक है और उम्मीद है कि भविष्य के बनने वाले मतदाता ये बच्चे अपना जिम्मेदारी बखूबी समझेंगे। 01 जून को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक दिन भर होने वाले चुनाव में मतदान केंद्र पर सहयोग की भावना रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , ट्विंकल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!