सखी मंडल ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा हुआ बुलंद
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ ) लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप कोषांग कार्यक्रम के तहत शनिवार को हिरणपुर प्रखंड की सखी मंडल के महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस दौरान बैनर व पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति रैली निकाल कर जागरूक किया।इसके तहत हिरणपुर की सखी मंडल की दर्जनों महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। तथा सखी मंडल की महिलाओ ने बैनर व पोस्टर के मद्दायम से पहले मतदान फिर दूसरा काम, छोड़ो सारा अपना काम चलो करे पहले मतदान जैसे स्लोगन बोलते हुए लोगो को जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।
वही प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हिरणपुर कुंदन कापरी ने बताया कि स्वीप कोषांग कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि लोग बढ़ चढ़ कर मतदान करें और मतदान का प्रतिशत बढ़े।







