Search

May 10, 2026 1:45 am

जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन…’, झारखंड के पूर्व CM की पत्नी ने चुनावी सभा में लगाया नारा

कल्पना सोरेन ने राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में मांगा वोट।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड के झिकरहटी गांव में रविवार को राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा हुई। सभा का संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया।मुख्य वक्ता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू उपस्थित थी। सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव में लोगों से वादा किया था कि दो करोड़ नवयुवकों को रोजगार देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मंहगाई खत्म करेंगे। विदेशों में छुपा काला धन वापस लाऐंगे। सभी गरीबों के खाते में 15 लाख करके डालेंगे।लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद कुछ नहीं हुआ। महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी। कल्पना सोरेन ने सभा में जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा भी लगाया.

राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का रहा योगदान

कल्पना सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चालीस वर्षों के आंदोलन के पश्चात हीं झारखंड बना। कल्पना ने कहा कि इस राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का काफी योगदान रहा है। कोरोना काल में विदेशों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से अपने देश लाया।

राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

कल्पना सोरेन ने राज्य सरकारी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 50 वर्ष की उम्र के सभी गरीबों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लागू की है। 36 लाख लोगों को पेंशन दी। भाजपा सरकार में 11 लाख लोगों के राशन कार्ड खत्म हो गए।हेमंत सोरेन ने 20 लाख हरा राशन कार्ड निर्गत किया। 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास ऐ जोड़ा गया। हेमंत सोरेन ने बीजेपी के शासन में बंद हुए स्कूलों को पुनः खोलवाया।

img 20240526 wa00116806825450576790211
img 20240526 wa00123421542430435259030
img 20240526 wa00092599761386129495947

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!