माथे पर वोट देने का संदेश लिखा घड़ा लेकर महिलाए चलाई जागरूकता अभियान
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के विभिन्न गांवों में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सखी मंडल की महिलाएं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।माथे पर वोट देने का संदेश लिखा घड़ा लेकर घूम घूम कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई गई।






