Search

May 16, 2026 5:02 am

दो दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत के तेलियापोखर गांव मे रविवार को देर शाम जनसम्पर्क अभियान चलाया। वही जनसम्पर्क अभियान के दौरान 30 की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदीप हेमब्रम के नेतृत्व मे महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के समक्ष झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातर भाजपा कार्यकर्ता झामुमो मे शामिल हो रहे है। मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे बताया कि राज्य में आदिवासियों व मूलवासियों के ऊपर अत्याचार भाजपा की सरकार ने किया। हमारी सरकार हमेशा से राज्य के वीर पुरखों के सपने को पूरा करने का काम करती आई है। आप सब इस 1 जून को होनेवाले चुनाव में श्री विजय हांसदा जी का पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें व दुसरो को भी प्रेरित करें। भाजपा की सरकार ने रोजगार का वादा किया और तमाम सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाईजेशन करने का काम किया। आज लोकतंत्र खतरे में है। हमारा संविधान खतरे में है। सबों को मिलकर इस लड़ाई को जितना है। यह चुनाव देश मे खुशहाली लाएगी। आप सभी से अपील है राजमहल से पुनः तीसरी बार श्री विजय हांसदा जी को जिताकर इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे।मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240526 wa00295508334438841224578

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!