राजकुमार भगत
हिरणपुर प्रखंड के बेलपहड़ी सीतपाहडी बाबूपुर तारापुर में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह मुखिया मनिरामपुर मुजीबुर रहमान के साथ हिरणपुर अंचल के कई गांवों में घूमकर इंडिया गठबंधन के राजमहल प्रत्याशी के लिए वोट मांगा साथ ही कहा की देश बदलाव चाह रहा है हमलोग देश के वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वोट देना है महंगाई बेरोजगारी जैसे अन्य मुद्दों से त्रस्त है अब समय आ गया है राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश ने जो विकल्प दिया है उसे स्वीकार कर बीजेपी मुक्त देश का सहभागी बने, देश के साथ संविधान लोकतंत्र को बचाने के लिए युवाओं किसानों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए ताकि हमारे मां बहनों को महीना के 8500 रु मिल सके किसानों को फसल का वाजिब कीमत मिल सके, गैस सिलिंडर आधा दाम में मिल सके 30 लाख युवाओं को नौकरी मिल सके,किसानों का कर्ज माफ हो सके, आदिवासी दलितों का आरक्षण बच सके, वोट हमलोग को मिलकर देना है और विजय हांसदा को जिताना है, जनसंपर्क अभियान में समसुल सेख असुर अंसारी इसराइल अंसारी छोटा मजीबुर सफीकुल सेख अंसारुल मौजूद थे







