Search

October 19, 2026 10:39 pm

डीसी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

सतनाम सिंह

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित आसनढीपा में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री, इवीएम, वज्रगृह, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्र, बूथवार मार्किंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट व साफ-सफाई की जानकारी ली। साथ ही पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के बैठने सहित मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का अवलोकन किया।उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!