Search

May 16, 2026 2:15 am

इंडिया गठबंधन के चुनावी सभा, कल्पना सोरेन ने जनता को किया संबोधित।

इकबाल हुसैन

पाकुड़: महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़िया यज्ञ मैदान में 7बे अंतिम चरण के मतदान को लेकर सारे राजनीतिक दल ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है सभी दल के स्टार प्रचारक जनता के बीच में पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं मंगलवार को राजमहल लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के लिए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने जनसभा को संबोधित किया सर्वप्रथम कल्पना सोरेन ने अपने चौपाल से उतरकर जनता का अभिवादन किया उसके पश्चात मंच को संबोधित किया जहां इंडिया गठबंधन के सभी दल के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित कल्पना सोरेन ने कहा कि 2014 से देश की स्थिति बत से बतर हो गई है जब से केंद्र में जुमले की सरकार आई है तब से देश काफी पीछे चला गया है. राज्य में हमारी सरकार बनी तब कोरोना का दंश झेलना पड़ा और बाहर प्रदेशों में जो भी हमारे झारखंड के मजदूर फंसे हुए थे उन्हें हमने लाने का काम किया.जब हमारी सरकारे काम करने लगी तो और बीजेपी वालो ने षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. जनता से निवेदन करने आई हूं इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजय बनावे और अपने इंडिया गठबंधन की ताकतों को मजबूत करें और तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेक तभी जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन छूटेगा।

img 20240528 wa00313504887676428477196
img 20240528 wa00324092058627127823255
img 20240528 wa00296688627164685583462

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!