Search

May 16, 2026 1:23 am

बीडीओ ने स्वीप कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ एक बैठक की।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में मंगलवार को को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रखंड स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ एक बैठक किया गया । जिसमें सभी बीएलओ से मतदाता पर्ची का वितरण एवं प्रतिवेदन, एएसडी वोटर संबंधित कार्य से संबंधित जानकारी लिया गया। वहीं बीडीओ श्री मरांडी ने सभी बीएलओ को कहा कि पी 1 दिवस में मतदान दल से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करना, मतदान दिवस 1 जून को हेल्प डेस्क कार्य सहित अन्य विषयों पर सभी बीएलओ को जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।मोके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!