Search

May 10, 2026 12:48 am

व्यय प्रेक्षक के द्वारा थाना क्षेत्र के कई चेक पोस्ट का किया गया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राजमहल लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्रीधर गडेला के निदेशानुसार आज महेशपुर के सहायक व्यय प्रेक्षक सह नोडल पदाधिकारी, व्यय समीक्षी कोषांग, पाकुड़ के नरेश चंद्र द्वारा महेशपुर विधान सभा में अवस्थित सभी चैकपोस्ट की निरीक्षण की गई। महेशपुर विधानसभा भ्रमण के दौरान सोनरपारा चैकपोस्ट, दमदामा, रादीपुर अवस्थित कदमडंगा चैकपोस्ट , राधानगर चैकपोस्ट एवम गुणपुरा चैकपोस्ट , पाकुड़िया का निरीक्षण किया गया।सभी उपस्थित मजिस्ट्रेट को अच्छे से वाहन जांच का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में शक्तिगट्टा मैदान, पाकुड़िया में JMM कार्यकर्ता कल्पना सोरेन जी के कार्यक्रम को महेशपुर VST एवम पाकुड़िया FST टीम को अच्छे से कवर करने का निर्देश भी दिया गया ताकि कार्यक्रम में होने वाले व्यय को अकाउंटिंग टीम अच्छे से कैंडिडेट के छाया प्रेक्षण रजिस्टर में व्यय को दर्ज कर सके। FST महेशपुर, रद्दिपुर एवम पाकुड़िया टीम को आचार संहिता का किसी भी प्रकार का उल्लंघन न हो इसके लिए भी निर्देश दिया गया।

img 20240528 wa0056344638808437480914

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!