Search

October 7, 2026 9:00 pm

मतदाता सूची में नाम जुड़ा तो खिले चेहरे, डीसी ने नए वोटरों को फूल देकर किया सम्मानित

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के डिजिटाइजेशन कैंप में बुधवार को नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बूथों का निरीक्षण कर प्रक्रिया की जानकारी ली और नए मतदाताओं को गुलाब व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
डीसी ने बीएलओ से फॉर्म-6, 7 और 8 के डिजिटाइजेशन की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे। नोटिस का निराकरण नहीं होने वाले मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज लेने और लंबित प्रपत्रों का सत्यापन कर समय पर डिजिटाइजेशन पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्वयं कुछ मतदाताओं के दस्तावेज जांचे और कमियां मिलने पर उन्हें पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं की शंकाओं का समाधान कर SIR प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया।

IMG 20261007 WA0034
IMG 20261007 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!