Search

May 16, 2026 12:39 am

कोयला कंपनी रोजगार के नाम पर पाकुड़ के युवकों को कर रही नजरंदाज,जिसमे सांसद विजय हांसदा का समर्थन:आजसू जिला अध्यक्ष

विजय हांसदा मुस्लिम और आदिवासी को लुभाने के लिए हर तरह का हथकंठा अपना रहे हैं,जनता देगी जवाब: आलमगीर आलम।

स्वराज सिंह

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिला अंतर्गत अमड़ापाड़ा प्रखंड में आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने चुनावी अभियान के दौरान आजसू प्रखंड अध्यक्ष विजय देहरी तथा कमेटी से मिले, साथ ही राजमहल लोकसभा एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को जिताने के लिए निर्देश दिए की 1 जून को सुबह 7 बजे कतार में खड़े होकर अधिक से अधिक मतदान कराना होगा। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थायीनिति के नाम पर राजनीति करने वाली जेएमएम अमड़ापाड़ा और ललमटिया कोल माइंस में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के बजाय राज्य के बाहर के लोगों को रोजगार का सुविधा उपलब्ध सांसद विजय हांसदा ने कराया है। उन्होंने कहा कि वोट स्थानीय लोगों से लेंगे लेकिन बेरोजगार युवाओं के प्रति सांसद विजय हांसदा को कोई चिंता नहीं है। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के द्वारा इस विषय पर ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद इनके लिए कभी भी दिल से प्रयास सांसद श्री हांसदा ने नहीं किया। आखिर कौन सा कारण है की राजमहल लोकसभा की युवाओं को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को रोजगार के सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि एक युवा सांसद विजय हसदा जो 10 साल तक सांसद रहे आज ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके पास ना कोई विजन है ना ही पैशन है ना ही क्षेत्र में कुछ कर गजरने का कोई जुनून है। सांसद विजय हांसदा को अगर कोई चिंता है तो सिर्फ अपने मित्र मंडली के विकास की चिंता है आज चुनाव में एक बिखरे हुए संगठन के साथ लोगों से वोट मांगते हुए परेशान होकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। गौरतलब है की क्षेत्र में जनता इनसे बुरी तरह से नाराज है। मौके पर आजसू जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमातुल्ला, मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला, सुनील देहरी, अब्दुल्ला, करण देहरी, लालू देहरी, देवा देहरी, फुलवंती पहाड़ी, संगीता पहाड़ी, केदकी पहाड़ी, फुलमानी पहाड़ी सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

image editor output image1046282739 1716978802380629897766430695814

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!