Search

October 17, 2026 12:44 pm

डांडिया की खनक पर झूम उठा पाकुड़, महिलाओं के उत्साह ने महफिल में लगाए चार चांद

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने किया उद्घाटन, नवरात्र के रंग में रंगी सांस्कृतिक संध्या।

पाकुड़। नवरात्र की उमंग, पारंपरिक परिधानों की छटा और डांडिया की थाप। बैंक कॉलोनी स्थित बैंक्वेट हॉल मैदान में आयोजित डांडिया नाइट में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। संगीत की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला और अपनी शानदार भागीदारी से शाम को यादगार बना दिया। उत्साह और उल्लास से भरे इस आयोजन में शहर के विभिन्न इलाकों से महिलाएं पहुंचीं और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। नारायणी ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की परिकल्पना पाकुड़ वाइज के युवराज भगत, पाकुड़ वाला के अंकित कुमार और वॉइस ऑफ पाकुड़ के कुमार सात्विक ने संयुक्त रूप से की।

IMG 20261017 WA0004

मां दुर्गा की आराधना से हुआ शुभारंभ।

डांडिया नाइट की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक संगीत की धुन पर डांडिया नृत्य का सिलसिला शुरू हुआ। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य में भाग लिया। डांडिया की खनक और ताल से ताल मिलाती प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

IMG 20261017 WA0003

लोक परंपराओं को जीवंत रखना जरूरी : उपायुक्त।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना जरूरी है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ लोगों को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं। इससे महिलाओं में उत्साह बढ़ता है और सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिलता है।

IMG 20261017 WA0005

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना उद्देश्य।

आयोजकों ने बताया कि डांडिया नाइट का उद्देश्य पाकुड़ में सांस्कृतिक उत्सवों को बढ़ावा दे देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और समाज को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। नारायणी ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!