Search

October 19, 2026 12:10 pm

अमर ने बचाया रक्तदान कर बुजुर्ज की जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । शहरकोल निवासी राहुल सिंह ने शुक्रवार को रक्तदान कर एक बुजुर्ग की जान बचाई हे। , संस्था के कर्मठ सदस्य राहुल चौरसिया ने कहा कि हरिणडांगा बाजार निवासी 84 वर्षीय भोला शर्मा का अचानक तबियत खराब हो गया, विद्या शर्मा जो भोला शर्मा के पोता है ,उन्होंने उनको इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहा चिकित्सक ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया । रक्त के लिए मरीज के पोता विधा शर्मा ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया । संस्था ने रक्त के लिए संस्था के सक्रिय सदस्य अमर सिंह से संपर्क किया, अमर ने रक्त का महत्व को समझते हुए बिना समय गवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में जाकर अपना रक्तदान किया रक्तदाता का यह पांचवा रक्तदान है उन्होंने कहा कि सभी को आगे बढ़ -चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए ,रक्तदान महादान होता है,इससे पढ़कर कोई दान नहीं होता, आपके रक्त से किसी का जीवन बच पाए इससे बढ़कर और क्या सौभाग्य होगा , रक्त मिलने के बाद मरीज में पोता विधा शर्मा ने रक्तदाता और संस्था को धन्यवाद दिया,मौके पर संस्था गणेश शर्मा, विश्वजीत सिंह, कर्मचारी नवीन कुमार, पियूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!