बजरंग पंडित
पाकुड़ संवादाता :-इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों लगातार असहाय जरूरतमंदो कों रक्तदान कर मदद करते आ रहे है |पाकुड़ की संस्था रक्तदान क्षेत्र मे अव्वल नंबर पर विराजमान है |झारखण्ड बंगाल के कई जगहों मे सम्मानित भी हो चुके है |इसी तरह आज सदर ईलामी के 52 वर्षीय सादेकुल इस्लाम जो कैंसर पीड़ित है उन्हें ए बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवशयकता पड़ी, रेयर ब्लड न मिलने के कारण परिवार वाले काफ़ी खोजबीन की पर कुछ उपाई नहीं हो पाया फिर परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क |उसके बाद सुचना के मुताबिक काबिलपुर के ग्रामीण चिकित्सक सरफ़राफ आलम तुरंत रक्तदान के लिए राजी हो गया और जुमा के नमाज अदा करते ही पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच कर 28 वर्षीय युवा छठी बार ए बी पॉजिटिव रक्तदान किया |रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान ख़ुशी ख़ुशी इसे करे दान, मौक़े पर इंसानियत फाउंडेशन सचिव बानिज शेख, वसीम अकरम, कर्मचारी नविन कुमार और पियूष दास मौजूद रहे है |





