Search

May 15, 2026 8:03 pm

कोयले से लदी मालगाड़ी के एक डब्बे में लगी आग, तत्परता से दमकल कर्मियों ने बुझाई आग।

बजरंग पंडित

पाकुड़। शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे पाकुड़ स्थित लोटामारा से कोयला लोडकर एक मालगाड़ी पंजाब के लिए रवाना हुआ। मालगाड़ी जैसे ही पाकुड़ स्टेशन पर पहुंची, किसी की नजर मालगाड़ी में लोड कोयले के एक बैगन में धुआं उठते देखा गया, जिसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक सहित रेलवे कर्मचारियों को हो गई। स्टेशन कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मालगाड़ी में कोयले से भरी हुई बैगन को काटकर सिकलाइन शेड की ओर ले जाया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई।
फिर इसकी सूचना अग्निशामक पदाधिकारी को दी गई। चुनाव के माहौल में व्यस्तता के बावजूद भी अग्निशामक कर्मी लगभग 09:00 बजे अग्निशामक गाड़ी को लेकर सिकलाइन शेड पहुंची और आज पर काबू पाया जा सका।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!