राजकुमार भगत
पाकुड़: लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 पाकुड़ जिला पुलिस प्रशासन एवं कर्मचारियों के सहयोग से पाकुड़ जिला के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के 434, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के 308 एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 277 मतदान केदो पर शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सफल रहा । कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी चुनाव में लगे कर्मचारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय के बच्चे, एवं मीडिया कर्मी को धन्यवाद दिया है। जिलेभर में सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी एवं शाम के 5:00 बजे तक जितने भी व्यक्ति पंक्ति में खड़े थे सभी का मतदान कराया गया। मतदान केंद्रों पर जल बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए सहयोग, दवा एवं चिकित्सा उपलब्ध थे। किसी भी मतदान केंद्र पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
कहां कितने प्रतिशत पड़ा मतदान
यदि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो संध्या 5:00 बजे तक पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 71.31 प्रतिशत महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 78.21 % एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 74.40 % मतदान हुए हैं यदि साहिबगंज जिले की बात करें तो शाम 5 बजे तक साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 63.5% बोरियों विधानसभा क्षेत्र में 62.66% एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 63.2% मतदान हुए हैं।
समाचार लिखें जाने तक पक्ति में लगे लोग वोट डाल रहे थे।









