मतदान महापर्व संपन्न हुआ ।
हिरणपुर से जितेंद्र यादुवंशी की रिपोर्ट
(पाकुड़ ) हिरणपुर प्रखंड डांगापाड़ा पंचायत में मतदाताओं मैं काफी उत्साह देखा गया। वोटरों ने पहले मतदान किया फिर जलपान ग्रहण किया। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों में सुबह 7:00 से ही वोटरों का भीड़ लगना प्रारंभ हो गया था। मतदान से पूर्व मतदान कर्मी भी सभी तैयारी पुरी कर ली गई थी। सुबह काफी लंबा कतार लगा हुआ था। परंतु धीरे-धीरे अपना फर्ज अदा करते गए करते गए और धीरे-धीरे लंबी कतार में घोटोती नजर आने लगी। गांव के डांगापाड़ा विद्यालय में दो मतदान केंद्र बनाया गया था। बूथ संख्या 153 में मतदान कर्मियों और बूथ संख्या 152 मैं काफी तेज गति से कार्य हो रहा था। जिससे मतदान को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कार्य को लेकर वोटरों में काफी खुशी देखी गई। इसके अलावा जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखा गया। महिला पुरुष वोटरों के साथ-साथ युवा वोटरों में भी काफी उत्साह देखा गया मतदान के लिए मतदान केंद्र में महिला व पुरुष वोटरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। वोटरों ने लंबी कतार में खड़ा होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना मतदान दिया। जिसमें पुलिस प्रशासन अपना पूरा सहयोग निभाया।















