बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गांव में सोमवार को 24 प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम एवं लीला कीर्तन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गई । कलश शोभायात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण से सुबह नौ बजे जय घोष के साथ निकली जो गांव का भ्रमण करते हुए पास स्थित ब्राह्मणी नदी के घाट पर पहुंची । घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान एवं पुरोहित की मौजूदगी में कलश पर जल भरा गया इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण वापस पहुंची । शोभायात्रा में गोपाल चौधरी ,मधुसूदन पाल,शिवशंकर पाल,रतन पाल,मुन्ना पाल,उत्तम पाल,नयन पाल ,निताय पाल,विष्णु पाल सहित सहित सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियों ने जय घोष की नारे लगाते हुए कलश शोभायात्रा में भाग लिया। अनुष्ठान के संयोजक गोपाल चौधरी ने बताया कि आज सोमवार से शुक्रवार पांच दिनों तक प्रतिदिन रात्रि में ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा कथा प्रवचन एवं संगीतमय भजन कीर्तन का अनुष्ठान किया जाएगा । अनुष्ठान के उपरांत आरती और प्रसाद का वितरण होगा ।





