एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे ईटा से टकरा गई। घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जबकि कार में सवार अन्य चार लोगों बाल -बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर गांव निवासी पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव में लेबर ले जाने के सिलसिले में आया हुआ था। जहां कार संख्या डब्ल्यूबी 58 एएफ 9494 में कुल पांच लोग कार में सवार होकर पश्चिम बंगाल अपने घर लौट रहा था. इसी दरम्यान महेशपुर थाना अंतर्गत सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के समीप एक ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान कार चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईटा में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर गांव निवासी माफेकुल शेख जख्मी हो गया. वही जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल मुरारई ले गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआई सोहराब खान दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन करते हुए सड़क को खाली करवाया। समाचार लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त कार को छुड़ाने के लिए कई लोग स्थानीय थाने का चक्कर लगा रहे थे।






