बजरंग पंडित
पाकुड राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा के प्रचण्ड जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में गठबंधन समर्थकों ने टीनबँग्ला स्थित विवाह भवन परिसर मे जम कर पटाखे छोड़े ,एक दूसरे को गुलाल लगाया एवं मिठाइयां बाँटी lउपस्थित कार्यकर्ताओं ने उदय लखमानी को फ़ूल माला पहनाकर जीत की शुभकामनाएं दी lश्री उदय लखमानी ने कहा कि इस जीत का श्रेय गठबंधन के कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं को दिया l मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनू आलम, कांग्रेस जिला महासचिव निरंजन मिश्रा, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान, मनीरामपुर मुखिया मजीबुर रहमान, नवदा पूर्व मुखिया कबीबूर रहमान, संतु चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद मोनिता, सफीकुल, मिसबाउल शेख अंगूरी काबी,नुर्जमा, लड्डू शेख जहांगीर नाजु शेख, रजीबुल और सैकड़ो लोग उपस्थित थे







