Search

October 19, 2026 8:52 am

राजमहल लोकसभा से झामुमो के विजय हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी को भारी मतों से हरा कर लगाई जीत की हैट्रिक।

राजकुमार भगत

पाकुड़:-दो बार देश में मोदी लहर और तीसरी बार भाजपा के 400 पार के नारे के बावजूद झामुमो के उम्मीदवार विजय हांसदा ने राजमहल सीट पर तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने भाजपा के ताला मरांडी को 1,78,264 वोट के अंतर से शिकस्त दी है।विजय हांसदा को कुल 6,13,371 वोट प्राप्त हुआ। जबकि भाजपा के ताला मरांडी को 4,35,107 वोट मिले। वर्ष 2014 में झामुमो के टिकट पर विजय हांसदा ने भाजपा प्रत्याशी रहे हेमलाल मुर्मू को पहली बार हरा कर जीत हासिल की थी। इसके बाद विजय हांसदा ने 2019 में भाजपा के दूसरे बार रहे उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू को भारी मतों से हरा कर दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

विजय हांसदा के जीत के बाद,हुई जम के आतिशबाजी।

विजय हांसदा के राजमहल सीट पर तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाने के बाद,मतगणना स्थल
के 200 मीटर से हटकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने
जीत की खुशी को लेकर जमकर आतिशबाजी के साथ-साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह पटाखे फोड़े ओर मिठाइयां बांटी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!