Search

May 15, 2026 2:46 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, पेड़ पौधों में राखी बांधकर दिया संरक्षण का संदेश

राजकुमार भगत

पाकुड़। विश्व युवा केंद्र दिल्ली और लोक कल्याण सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यशाला का आयोजन पाकुड़िया प्रखंड के खजुरदंगाल ग्राम में किया इस कार्यशाला में पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष एवम यूवाओ ने भाग लिया कार्यशाला के माध्यम से संस्था के परियोजना कोऑर्डिनेटर श्रेयोषि साहा ने पर्यावरण दिवस की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यशाला का उद्घाटन युवा साथी रेशमा मुर्मू एवम गिनी हंसदा के द्वारा किया गया ,कार्यशाला में अपने विचार रखते हुवे दोनो यूवाओ ने जलवायु परिवर्तन और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करते हुवे पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प दिलवाया , साथ ही बताया कि संस्था द्वारा 05 जून से 05 जुलाई तक एक माह का अभियान चलाया जाएगा । अभियान के माध्यम से 10000 लोगो तक पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प अभियान के माध्यम से 05 पौधा प्रति व्यक्ति लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा ,कार्यशाला के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न पेड़ पौधों को राखी बांध कर पौधा संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अभियान के तहत 3000वृक्षारोपण’ तथा ‘पर्यावरण जाकरूकता रैली’ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया । इस कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमे प्राणवायु नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । कार्यशाला में 200 से भी ज्यादा महिला पुरुष और युवाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के कल्पना , पार्थो ,रेशमा मुर्मू , श्रेयोशी और अनिल कुमार का योगदान सराहनीय रहा

img 20240605 wa00241154536362204540639

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!