Search

May 9, 2026 8:45 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल किड्स एकेडमी ने किया वृक्षारोपण।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को बड़तल्ला स्थित नेशनल किड्स एकेडमी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां विद्यालय के शिक्षक सहित बच्चो ने पौधरोपण किया। वही बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यालय के निर्देशक मो.वसीम अंसारी के नेतृत्व में शिक्षकों सहित बच्चो ने विद्यालय प्रांगण व अन्य जगहों पर पौधरोपण किया। पर्यावरण को लेकर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा तीन के कबीर अंसारी प्रथम , शाकेरा खातून द्वितीय व कक्षा चार के छात्र रेहान अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल एहतेशाम आलम ने उपस्थित बच्चो को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विश्व के अधिकांश देश पर्यावरण असंतुलन की समस्या से जूझ रहे है। इसमे भारत मे भी काफी प्रभाव पड़ा है। जिसकारण देश मे सुखाड़ की स्थिति बन जाती है। पर्यावरण संतुलन को लेकर पौधरोपण करना नितांत आवश्यक है। सभी को अपने स्तर से पौधा लगाना चाहिए व लोगो को भी प्रेरित करना जरूरी है। आये दिन क्षेत्र में पेड़ कटाई की सूचनाएं मिल रही है। इस पर अंकुश लगना आवश्यक है। जन जन को संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा अवश्य लगाए। इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद नोशाद , तनुज कुमार , आसिफा खातून , सबेरा खातून , सना खातून आदि उपस्थित थे।

img 20240605 wa0032529827512689204693

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!