इकबाल हुसैन
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, पप्पू अंसारी के नेतृत्व मे राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा की तीसरी बार जीत की खुशी मे कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय मे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इस मौक पर संतोष हेमब्रम,अख़लाकुर अंसारी,जोगेंद्र मुर्मू, मंजूर शेख, कालिदास सोरेन,साइमन मुर्मू,हसीबूल शेख, केतबुल शेख,उजीर शेख,अलामीन शेख, फूलटन शेख,सहाबुद्दीन शेख, डब्लू शेख,शहालम शेख, डार्फी शेख समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।






