Search

May 13, 2026 3:12 pm

हाथ से उखड़ने लगी डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क

ग्रामीणों ने सड़क मरम्मती कार्य में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर झारखंड सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

डीसी से सड़क की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की।

सतनाम सिंह

पाकुड़: झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत महेशपुर के मुर्गाडांगा से नयाग्राम तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य किया जा रहा है जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया है। दरअसल गुरुवार को खांपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इन आरोपों के साथ- साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पूरी की पूरी सड़क ग्रामीण हाथ से उखाड़ कर दिखा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 1 करोड़ 46 लाख 13 हजार 9 सौ रुपए की लागत से बनाई जा रही चार किलोमीटर की सड़क कमजोर है। ठेकेदार के द्वारा रातों-रात कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जहां स्थानीय लोगों की गैर मौजूदगी में सुन सान रातों में सड़क को जैसे तैसे बना दिया गया है।वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का विरोध और तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुर्गाडांगा से नयाग्राम तक बनाई जा रही सड़क मरम्मती के निर्माण में पैसे कमाये जा रहे हैं, निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप भ्रष्टाचार हो रहा है

सड़क निर्माण में उच्च गुवतत्ता के सामग्रियों को जिस अनुपात में दिया जाना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा,पैसे बचाने की कोशश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में केमिकल कम मात्रा में दिया गया है। यहां गरम पिच नहीं दी गई और मोटाई में भी काफी कमी बरती गई है। यही कारण है कि सड़क बनने के साथ-साथ अब ये उखड़ने भी लगी है। ग्रामीणों ने अब जिले के डीसी से सड़क की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की। सड़क लगभग दर्जनों गांव को जोड़ती है।बताते चले कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्घाटन महेशपुर के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने पिछले वर्ष के 9 दिसंबर को किया था। मौके पर ग्रामीण पप्पू मंडल, नूर आलम शेख, आरजान शेख, सेटुं शेख, शाफिकुल शेख, सरीफुल शेख सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

img 20240606 wa0026544501133985311023
img 20240606 wa00277467053245001918692
img 20240606 wa00252548083618981894702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!