Search

May 13, 2026 2:19 pm

मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ बाेले- निष्ठा के साथ करें काम, लंबित मामले का करें निपटारा

सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजरः एसडीपीओ।

राजकुमार भगत

पाकुड़: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ दयानंद आजाद ने किया। एसडीपीओ ने इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बधाई दिया।साथ ही अलग-अलग थाना में दर्ज कांड की समीक्षा की। एसडीपीओ ने लंबित कांडों के समय से निष्पादन के साथ-साथ अलग-अलग मामले में फरार चल रहे अ भियुक्तों, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पाकुड़ की सीमा से लगे सीमावर्ती थाना के थानाध्यक्षों को सीमा पर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने व शराब तस्करी नशीले पदार्थ पर लगाम लगाने के लिए अपराध सूचना को मजबूत बनाने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया। संदिग्धों पर नजर रखने तथा नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि थाना क्षेत्र को कैसे भयमुक्त और साफ सुथरा माहौल में ढाला जाए, इसको लेकर सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है। असामाजिक और शरारतीतत्त्व पर विशेष निगरानी रखने की जरुरत है जिसको लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही साथ थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई नशा का काम,लॉटरी, जुवा पत्थर का अवैध परिवहन बर्दास्त नही किया जाएगा,पासिंग एजेंट पर भी रखे नजर, एसडीपीओ डीएन आजाद ने पिछले माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना व ओपी प्रभारी व संबंधित शाखा प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया कि बिते महीने में प्रतिवेदित व निष्पादित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रतिवेदन जल्द समर्पित करे। आम जनता को घंटो थाना में न बैठाए, तुरंत मामले को निष्पादित करे, जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर से मदद ले।मौके पर विभिन्न थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे।

img 20240606 wa00301421806619199807217

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!