Search

May 13, 2026 2:18 pm

नाबालिक की हत्या कर जंगल में फेक देने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)थाना क्षेत्र के मार्गो गांव के एक नाबालिक की हत्या कर जंगल में फेक देने का सनसनी खोज मामला प्रकाश में आया है। मृतक सिमोन पहाड़िया की मां बामनी पहाड़ीन ने लिखित आवदेन देकर दो नामयुक्त अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार विगत 21मई को सुंदरपहाडी थाना क्षेत्र के पेरताड़ गांव निवासी सूरजा पहाड़ियां एवं राजू उर्फ राजेश पहाड़ियां मृतक का गांव मार्गो पहुंचकर उनका मां से घर जमाई बनाने की बात कहकर उसी दिन रात्रि में सिमोन को पेरताड़ गांव ले गया। पहुंचने के बाद सिमोन अपनी मां बामनी से बात भी किया। फिर अचानक दो दिन बामनी से किसी भी प्रकार का बातचीत नहीं होती हैं। तब मां बामनी घबरा कर सूरजा पहाड़ियां एवं राजू उर्फ राजेश पहाड़ियां का घर पेरताड़ पहुंचती हैं। फिर दोनों से अपने बेटे के बारे में पूछताछ करती हैं तो दोनो ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुनः मृतक की मां बामनी वापस घर मार्गो पहुंचती हैं फिर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद सगे संबंधियों के यहां भी पूरी खोजबीन की परंतु सिमोन का कहीं पता नहीं चला। तब जाकर बामनी पहाड़ीन ने सूरजा पहाड़ियां एवं राजू उर्फ राजेश पहाड़ियां पर पुत्र की हत्या कर शव को फेक देने का मामला दर्ज कराई है।

क्या कहते हैं इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर अनुप रौशन भेंगरा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है।मृतक की मां बामनी पहाड़ीन के लिखित आवदेन पर हत्या का मामला कांड संख्या 23/24दर्ज कर लिया गया है। दो नामजद अभियुक्त है।वही एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी हत्या का जुर्म कबूल भी किया है आरोपी के निशान देही पर सिमलोंग ओपी क्षेत्र के पांगडो जंगल से मृतक का कंकाल बरामद कर लिया गया है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!