Search

October 19, 2026 1:51 am

न्यायालय के निर्देश पर चार अलग-अलग मामलों पर थाना में किया गया मामला दर्ज

एस कुमार

न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाना में चार अलग-अलग गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज की गई है. वही स्थानीय थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी सिद्दीक बीबी ने मारपीट, छेड़छाड़ व चोरी के आरोप में मोताहार शेख, कंटोली बीबी, हासिबुल शेख, अब्दुल सलाम, सुजिना बीबी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वही थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव निवासी मर्सिला हांसदा ने मारपीट, घर मे तोड़फोड़ व छेड़छाड़ के आरोप में नारायणगढ़ गांव निवासी पानबती टुडू, नोजेन हेम्ब्रम के खिलाफ सुंसगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. वही थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव के पीड़िता कुमारी देवी ने गांव के ही दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में राजमनिया राय, बेंगा राय, मिठुन राय, शिवस्तिया देवी, विक्रम राय, विछोवा राय, धोमो राय, बिष्णु राय, दोपी राय, बुधल राय के खिलाफ एकमत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के खिलाफ थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. वही थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव निवासी पीड़ित गिरीश सोरेन ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के आरोप में गांव के ही गोविंद टुडू, राम सोरेन, जोएल हेम्ब्रम, दिनेश हेम्ब्रम सहित एक अन्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!