Search

October 19, 2026 1:50 am

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नौ पुलिस अवर निरीक्षक व पाँच सहायक अवर निरीक्षक हुए स्थानांतरित

अनूप रौशन भेंगरा के रूप में नगर थाना को मिला नया थाना प्रभारी

सतनाम सिंह

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चुनाव की समाप्ति के बाद जिले भर के अलग अलग जगहों पर पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है । स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में नौ पुलिस अवर निरीक्षक व पाँच सहायक अवर निरीक्षक हैं, वहीं अनूप रौशन भेंगरा को मुफ्सिल प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार देते हुए उनको पाकुड़ नगर थाने का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि अजय कुमार ठाकुर को लिट्टीपाड़ा प्रभाग का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है । स्थानांतरित पुलिस अवर निरीक्षक में अनूप कुमार सिंह, नगेंद्र कुमार, ओम प्रकाश तीनों को नगर थाना, पाकुड़ का पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया है, वहीं अरूण कुमार राम, दीपक कुमार, सुरेंद कुमार मोची, विजविन्कस कुजूर, पुनारिक ठाकुर व पुरुषोत्तम लांगूरी को क्रमशः महेशपुर थाना, हिरणपुर थाना, महेशपूर थाना, कोर्ट एवं जुडिशियल काॅलौनी सुरक्षा, प्रभारी कोर्ट मालखाना, मालपहाड़ी ओपी का कार्यभार सौंपा गया है जबकि सहायक अवर निरीक्षक में अशोक यादव, अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ राम, प्रेम मुर्मू, रविंद्र कुमार को क्रमशः हिरणपुर थाना (सिरिस्ता कार्य), मुफ्सिल थाना (सिरिस्ता कार्य), हिरणपुर थाना, रद्दीपुर ओपी व जिला नियंत्रण कक्ष का दायित्व दिया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!