Search

May 9, 2026 6:43 pm

शम्भू नाथ मंडल ने रक्तदान कर बचाया 60 वर्षीय महिला की जान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ प्रखंड हिरणपुर के घाघरजानी निवासी व सत्य सनातन संस्था के सदस्य शंभूनाथ मंडल ने शहर के गुरुद्वारा रोड निवासी 60 वर्षीय गीता देवी को रक्तदान करके उनके जीवन की रक्षा की । संस्था के सक्रीय सदस्य राहुल चौरसिया ने बताया कि गुरुद्वारा रोड निवासी गोपाल भगत की 60 वर्षीय मां गीता देवी, सीढ़ी से गिर जाने के बाद उनका पैर पूरा फ्रैक्चर हो गया था जिनको इलाज के लिए सोनाजोडी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल के चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया । चिकित्सकीय सलाह पाकर खून हेतु गोपाल भगत ने संस्था से संपर्क किया । संस्था ने रक्त के लिए शम्भूनाथ मंडल से संपर्क किया शम्भूनाथ ने रक्त की महत्व को समझते हुए बिना समय गवाए पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिाकोष में आकर रक्तदान किया । शम्भूनाथ का यह दूसरा रक्तदान है, उन्होंने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है और आपके रक्तदान से किसी का जीवन बचता है । रक्तदान करना सौभाग्य की बात है । रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के पुत्र गोपाल भगत ने संस्था एवं रक्तदाता को हृदय से धन्यवाद दिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!