Search

October 19, 2026 12:15 am

गढ़बाड़ी गांव में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। गढ़बाड़ी के कीर्तन मंडली ने संकीर्तन के माध्यम से पूरे गांव का भ्रमण कर भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरे राम हरे कृष्णा का मनमोहक अलग-अलग गीतों के आधार पर भजन पेश करते हुए गढबाड़ी गांव समेत आसपास के गांवों के सभी हिंदुओ के घर-घर जाकर धूलोट कर घर सहित गांव व मोहल्ले को भक्तिमय कर दिया। मौके पर रतिकांत झा, सनातन माल, केशब माल, समीर माल, बिट्टू दास, रुद्रनील, दसू माल, मधु माल, लक्ष्मी माल, सुभो सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!