राजकुमार भगत
Also Read: एसआईआर और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, 7 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना
पाकुड़। रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ने जिले के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज़ादी की जंग के महानायक, आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्राधार, झारखण्ड के वीर योद्धा, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करता हूँ, आइये हम सब मिलकर उनके सपनों के अनुरुप शिक्षित और विकसित झारखण्ड बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, मोहसिन शेख, हाशिम खान सहित अन्य मौजूद थे।





