बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में शुक्रवार की रात में बंद घर का तला तोड़कर हजारों रुपए का संपति चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत घर मालिक बीरबल सोरेन ने चार लोगों के विरुद्ध पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीरबल सोरेन ने बताया कि तेतुलिया गांव में उनका दो घर है। शुक्रवार की शाम को वह अपने पुराना घर में ताला जड़कर नया घर में सोने के लिए चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वापस लौटे तो पाया कि घर के दरवाजा का ताला टूटा है और घर में रखा टीवी , बर्तन सहित अन्य हजारों रुपए की संपत्ति गायब है। पाकुड़िया पुलिस थाना कांड संख्या 21/2024 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Also Read: समय पर राशन और पूरी पारदर्शिता पर जोर।





