स्वास्थ विभाग की नाकामी खुल कर हो रही उजागर।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)छोटा चटकम पहड़िया टोला के दो बच्ची समेत छ व्यक्ति डायरिया से पीड़ित है। सभी डायरिया पीड़ितो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा में चल रहा है। स्वास्थ सहिया बेदी पहाड़िन ने बताया कि गांव में शनिवार रात्रि से डायरिया ने अपना पैर पसारने शुरू किया है। गाव के जवाहर पहड़िया(30वर्ष) व उनकी पुत्री प्रमिला पहाड़िन(8वर्ष), अर्जुन पहड़िया का 7 वर्षीय पुत्री सीदी पहाड़ी, सुरजा पहड़िया(56) व पत्नी बामडी पहाड़िन(53वर्ष) तथा सुरजा पहड़िया(32वर्ष) डायरिया से पीड़ित है। सभी को पेट दर्द के साथ दस्त व उल्टी हो रहा है।सभी पीड़ित लोगो को रविवार प्रातः एम्बुलेंस के द्वारा लाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वही प्रभारी चिकित्सक डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि डायरिया से पीड़ित सभी मरीजो का इलाज चल रहा है जिनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग कुआं का पानी पीते हैं।फुट पोइजिनिंग की वजह से डायरिया हुआ है।स्वास्थ्य टीम गाव में भेजकर केम्प लगाकर सभी लोगो का स्वास्थ जांच किया जाएगा।वही ग्रामीण चारलेश पहड़िया का कहना है कि हम लोग कुआ का पानी पीते हैं ।छोटा चटकम ऊपर टोला में एक भी चापाकल नही है। पेयजल के लिए बहुत भटकना पड़ता है।





