Search

May 13, 2026 8:12 am

बीपीओ ने प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक की।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में सोमवार को बीपीओ जगदीश पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर बीपीओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । बीपीओ ने बताया कि अबुआ आवास योजना एवं मनरेगा योजना को लेकर समीक्षा की गई । मनरेगा के तहत सभी संचालित अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया एवं अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों के खाते में दूसरी किस्त आने में परेशानी न हो जिसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया है । मौके पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!