गोड्डा : बीती रात्रि को नगर थाना अंतर्गत गश्ती के दौरान जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन संदिग्ध लड़कों को रोका गया, परन्तु वे लोग भागने लगे, जिसे न्यू मार्केट रोड में पुलिस गश्ती दल के द्वारा पीछा कर पकडा गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम आकाश कुमार, नीरज कुमार उर्फ रॉकी और सौरभ कुमार बताया। जब पुलिस दल के द्वारा विधिवत् इनकी तालाशी ली गई तो तालाशी के क्रम में इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ करने पर इनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि पैसे की कमी के कारण योजना बनाकर लूट-पाट करने हेतु गोड्डा में तीनों एकत्रित हुए थे तथा अपराध करने हेतु घुम रहे थे, परन्तु पुलिस के द्वारा पकडे गये। इस सन्दर्भ में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 152/24, दिनांक 10.06.24 सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता दीपक कुमार शर्मा, पता साउथ शास्त्री नगर, थाना कासिम बाजार, जिला मुंगेर, बिहार, नीरज कुमार उर्फ रॉकी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता मिथिलेश प्रसाद, पता समेली, थाना फलका, जिला कटिहार, बिहार एवं सौरभ कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुरेन्द्र प्रसाद, पता गुलजारबाग, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा के रूप में की गई। वहीं अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिन्दा कारतुस एवं एक लोहे का गुप्ती (लंबा चाकु) बरामद किया गया। उक्त छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक अमीत मर्की, गोड्डा नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सह महिला थाना प्रभारी, गोड्डा, गुलाब किस्फोट्टा, सहायक अवर निरीक्षक गौरव कुमार, गोड्डा नगर थाना, सशस्त्र बल के जवान एवं टाईगर मोबाईल मौजूद थे।





