राजकुमार भगत
रांची।झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता मे रांची के संगम गार्डेन, मोरहबादी मे प्रदेश कांग्रेस विस्तारित कमिटि की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अब्दुल गनी मीर,गुलाम मीर उपस्थित थे । बैठक में झारखंड प्रदेश अंतर्गत इंडिया गठबन्धन एवं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के अनुकूल एवं प्रतिकुल परिणामों की समीक्षा की गई । साथ ही दिसम्बर माह में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई । बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी, साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान, स्टेट कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा जी,पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनु आलम, सचिव मोफ़िज अंसारी भी सम्मिलित हुये l





