मामले को लिखित रूप में रखा उपायुक्त के समक्ष
सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ सदर के मनिरामपुर पंचायत के उप मुखिया सदीउर रहमान ने मनिरामपुर के पंचायत सचिव मिलड्रेड सोरेन व पंचायत के मुखिया पर पाकुड़ उपायुक्त के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है एवं इस मामले की शिकायत करते हुए पाकुड़ उपायुक्त को एक आवेदन भी सौंपा है । अपने आवेदन में उप मुखिया ने उपायुक्त कार्यालय गोपनीय शाखा पाकुड़ के ज्ञापांक 149, दिनांक 27/2/24 का हवाला देते हुए कहा है कि आबुआ आवास के चयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित मनिरामपुर के पंचायत सचिव मिलड्रेड सोरेन एवं उक्त मामले अपनी वित्तीय शक्ति खो चुके मनिरामपुर पंचायत के मुखिया दोनो मिलकर उपायुक्त के आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं एवं अभी भी पंचायत में आबुआ आवास योजना के लाभुकों का चयन कर रहे हैं । इतना ही नही निलंबित पंचायत सचिव एवं वित्तीय शक्ति रहित मुखिया दोनो मिलकर मनरेगा योजना एवं 15 वीं वित्त का भी कार्य कर रहे हैं संबंधित योजना के मद में राशि की भी निकासी कर रहे हैं । उप मुखिया ने आवेदन में पाकुड़ उपायुक्त से इस मामले में कार्यवाही करने का अनुरोध किया है ।





