Search

May 13, 2026 11:47 pm

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत बीडीओ ने बैठक कर कई बिंदुओं पर प्रगति लाने का दिया दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)शनिवार को नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर के साथ लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया कि नीति आयोग के सी ई ओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशानुसार आगामी तीन महीनों, यानी जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों को विषयों पर मुख्य रूप से 6 इंडिकेटर (संकेतक) के अनुसार पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व देखभाल (ए एन सी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के प्रतिशत प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत का लक्ष्य को प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले मधुमेह के लिए जांच किए गए व्यक्तियों के लक्ष्य का प्रतिशत बढ़ाने हेतू प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को कहा गया। वहीं आई सी डी एस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए महिला बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका को निर्देश दिया गया।मिट्टी जाँच नमूना संग्रह लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य के प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड में कुल सृजित एस एच जी के मुकाबले रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले एस एच जी का लक्ष्य के अनुरूप प्रतिशत प्राप्त करने के लिए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए। उनके सर्इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा डॉ मुकेश बेसरा,वंदना कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास,बीपीएम जन्मजय बाऊरी,बीपीओ आतिश भट्टाचार्य, महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह आदि उपस्थित थे।*

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!