Search

October 18, 2026 3:22 pm

ओ नेगेटिव रेयर ब्लड रक्तदान कर एनताज शेख ने इंसानियत पेश करते हुए बुजुर्ग महिला की बचाई जान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोरी मे भर्ती माहेपुर के 46 वर्षीय रजिया बीबी का हीमोग्लोबिन अत्यंत कम हो गईं थी|अस्पताल मे तैनात डॉक्टर ने खून चढ़ाने का सलाह दिया ऊपर से ब्लड ग्रुप भी काफ़ी रेयर था परिवार के बड़ा बेटा निक्की ब्लड इंतजाम के लिए इधर उधर काफ़ी खोजबीन की परन्तु उपाई नहीं हो पाया, तभी इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन से संपर्क किया उसकी जानकारी संस्था के सचिव कों दिया,बानिज शेख ने अपने मित्र 25 वर्षीय एनताज शेख कों अपना दुकान बंद कर पाकुड़ ब्लड बैंक लेकर गया और ओ नेगेटिव रक्तदान किया तब जाकर समय पर इलाज हो पाया |महिला के दो बेटे है वे लोग भी रक्तदान कों लेकर काफ़ी उत्सुक है बोला ज़ब भी किसी जरूरतमंद कों ओ पॉजिटिव ब्लड लगेगा हमलोग हाजिर रहेंगे |इंसानियत फाउंडेशन के तमाम सदस्यों का धन्यवाद देता हूँ |मौक़े पर संस्था के सचिव बानिज शेख, निक्की, कर्मचारी पियूष दास और नवीन कुमार थे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!