Search

May 14, 2026 2:44 pm

गंगा दशहरा के उपलक्ष में तिरतितिया नदी में दर्जनों गांव के लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

पाकुड़िया (पाकुड़ )गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रविवार को पाकुड़िया सहित फुलझिंझरी, खक्सा, बड़ासिंहपुर, गणपुरा, हरिपुर,मोंगलाबान्ध आदि दर्जनों गाँवो के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सपरिवार स्थानीय तिरपितिया नदी ,सिदपुर गर्मकुंड ,जंगीपुर, बहरमपुर,रघुनाथ गंज आदि गंगाघाटो पर पहुँच कर आस्था की डुबकी लगायी और पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना किया । इस अवसर पर स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने पाकुड़िया शिवालय सहित विभिन्न मंदिरो में फूल बेलपत्र, प्रसाद आदि नैवेध अर्पित कर इष्ट देवीदेवताओं का पूजा आराधना किया । श्रद्धालुगण शनिवार की देर रात से ही रिजर्व बस,कार,बोलेरो आदि वाहनों से गंगाघाट और तीर्थथस्थलो के लिए रवाना हो गये थे । इस मौक़े पर सिदपुर गर्मकुंड में सैकड़ों आदिवासी सफाहोड़ श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी और सामूहिक पूजा किया । इस अवसर पर एकल अभियान संभाग उत्तर झारखण्ड के तत्वाधान में पाकुड़ संच अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के रामघाटी सहित संचालित सभी 30 एकल विद्यालय में गंगा रूप में नदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर रामकिशन सोरेन अंचल अभियान प्रमुख आचार्या दीदी जागती हेम्ब्रम और बच्चे उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!