Search

May 9, 2026 10:12 am

हर्षोल्लास के साथ बकरीद में सभी ईदगाह व मस्जिदों में अदा की गई नमाज

प्रत्येक ईदगाह पर पुलिस की चाक चौबंध थी व्यवस्था

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद पर्व के अवसर पर सोमवार को प्रखंड के सभी ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सादगी और हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा किया। हाथकाठी स्थित पहाड़ी ईदगाह में मौलाना हाफिज इकरामुल फैजी ने नमाज अदा कराया। जहां कई गावों के काफी संख्या में लोग इसमे शामिल हुए, जहां अलग से महिलाओं के लिए भी नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई थी। वही कमलघाटी स्थित जामिया सल्फ़िया मस्जिद में मौलाना इस्माइल मजाहिरी ने जमाज अदा कराई। नमाज अदा के बाद उपस्थित लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। उधर मोहनपुर , करणडांगा , दराजमाथ , तोड़ाई , बड़तल्ला , मंझलाडीह , बाबूपुर आदि जगहों में स्थित मस्जिदों में भी लोगो ने हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा किये। वहीं शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक ईदगाह पर पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था थी।

img 20240617 wa00218316505795135758236

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!